Friday 21st of August 2026 01:27:53 AM

Breaking News
  • मौलाना रिजवी की मुसलमानों से अपील-मोदी ,योगी को भला -बुरा न कहे ,बीजेपी को हराना हमारा काम नही |
  • GEN-G के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी सौगात-मोहन यादव सरकार देगी एक करोड़ युवाओं को फ्री ए आई प्रशिक्षण|
  • सिवान AK-47विवाद पर SP हटाए गए|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Sep 2023 7:05 PM |   654 views

नगर पालिका परिषद देवरिया की विशेष बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया

देवरिया -नगर पालिका परिषद देवरिया की विशेष बोर्ड बैठक आज पूर्वान्ह 11:00 बजे पालिकाध्यक्ष अलका सिंह की अध्यक्षता में पालिका स्थित पं० दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आहूत हुई।
 
नगर पालिका परिषद् देवरिया के पदेन सदस्य सदर विधायक डॉ० शलभ मणि त्रिपाठी को पालिकाध्यक्ष अलका सिंह ने बुके देकर अभिनन्दन किया। 
 
विधायक ने अपने उद्बोधन में नवगठित  बोर्ड के  अध्यक्ष व समस्त  सदस्यों, पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की नगर के चतुर्दिक विकास हेतु वह अध्यक्ष व बोर्ड के साथ चलने को कटिवद्ध है।
 
उन्होंने  बोर्ड के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि
वह 24 घण्टे उनके साथ हैं। जन सुविधाओं को जन-जन तक पहुँचाने के निमित पालिका द्वारा साफ-सफाई, सड़क नाला- नाली निर्माण व पथ प्रकाश आदि की सुदृढ़ व्यवस्था करना हम सब गुरूत्तर दायित्व है। ।
 
अध्यक्ष के अनुमति से बोर्ड बैठक की कार्यवाही प्रारम्भ हुई। सर्वप्रथम विगत बोर्ड की बजट बैठक 23 अगस्त 2023 की सर्वसम्मति पुष्टि की गई । जनहित में निर्माण, पथ-प्रकाश, सफाई, पेयजल व जलजमाव सम्बन्धी विभागीय प्रस्तावों की सर्वसम्मति की स्वीकृति प्रदान की गई।
 
श्री कृष्ण जन्माष्टवीं समारोह हेतु बोर्ड फंड से रू0 – 1,50,000.00 की स्वीकृति प्रदान की गई।
 
अधिशासी अधिकारी  रोहित सिंह बैठक में बोर्ड के सचिव के तौर पर पालिका के साथ-साथ पालिका के समस्त अधिकारीगणों के साथ-साथ निम्न  सदस्यगण  वन्दना देवी,  पुष्पा देवी, अजय कुमार  निर्मला,  रूपा शुक्ला,  संजय गुप्ता,  माला देवी, माया देवी, अनिता, प्रवीण यादव,  प्रियंका वर्मा, अमित मिश्रा, ऋषि कुमार यादव, शिवानन्द,  सौरभ तिवारी, बृजेश यादव,  धर्मेंद्र सिंह,  जय प्रकाश शर्मा,  पवन कुमार जायसवाल,  जावेद आलम, इन्दु देवी, ऊषा मिश्रा, सत्यप्रकाश सिंह उर्फ पिन्टू, रमेश मल्ल,संजय मिश्रा, गौहर अली, अभय कुमार मल्ल,  नादरा तबस्सुम, तसलीम मलिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Facebook Comments