Wednesday 14th of October 2026 07:47:32 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Aug 2023 6:39 PM |   739 views

“मेरी माटी मेरा देश” विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर एवं लिन्ह-सन बुद्धिस्ट इंटरमीडिएट कालेज, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में “मेरी माटी मेरा देश” विषयक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

जिससे सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के द्वारा सहभागिता की गई जिसका पुरस्कार एवं प्रमाण का वितरण 14 अगस्त, 2023 को किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त आज  राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा विभिन्न विद्यालयों के लगभग 800 छात्र-छात्राओं को आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जानकारी प्रदान की गई|  साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए 13 से 15 अगस्त, 2023 तक हर घर  तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया।

उक्त अवसर पर छात्र-छात्राओं को तिरंगा वितरण किया गया व संग्रहालय के वीथिकाओं का भ्रमण कराया गया तथा वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।

Facebook Comments