Tuesday 11th of August 2026 01:28:03 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Aug 2023 6:24 PM |   605 views

मेरी माटी, मेरा देश विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गोरखपुर -राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर (संस्कृति विभाग, उ0प्र0) एवं एस. एस. एकेडमी, गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में ‘‘मेरी माटी, मेरा देश‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज ‘‘मेरी माटी, मेरा देश‘‘ विषयक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन विजय चौक स्थित एस. एस. एकेडमी के प्रांगण में सकुशल संपन्न हुआ।

जिसमें विभिन्न स्कूलों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से एम.पी. इंटर कॉलेज, गायत्री विद्यापीठ, सेंट्रल अकेडमी एवं एस. एस. एकेडमी सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

लगभग 2 घंटे तक चली चित्रकला प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायक मण्डल द्वारा बच्चों द्वारा बनाये गए चित्रों का निरीक्षण कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो सांत्वना पुरस्कार का चयन किया गया।

तदोपरान्त कायक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव जी के कर कमलों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथ ही अन्य 20 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।

विजेता प्रतिभागियों में प्रथम स्थान एस. एस. एकेडमी की साक्षी विश्वकर्मा ने, द्वितीय स्थान सेंट्रल एकेडमी के हितेश कसौधन ने, तृतीय स्थान एस. एस. एकेडमी की खुशी यादव ने तथा दो सांत्वना पुरस्कार में गायत्री विद्यापीठ की शालिनी चौरसिया, एमपी इंटर कॉलेज के आशीष साहनी ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव जी एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 यशवंत सिंह राठौर, एस. एस. एकेडमी के प्रबंधक कनक हरि अग्रवाल , प्रधानाचार्या डॉ0 निशी अग्रवाल जी एवं समाजसेवी अमर चंद श्रीवास्तव जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

तदोपरांत मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बोधन में ‘‘मेरी माटी, मेरा देश‘‘ एवं ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ तथा स्वच्छता अभियान के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को उनके अभिभावकों के माध्यम से इसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

अपने उद्बोधन में संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 यशवन्त सिंह राठौर ने कहा कि सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ अमृत काल के पंचप्रण शपथ को ग्रहण करें, साथ ही उसके अनुरूप आचरण करने हेतु सभी को प्रोत्साहित करें।

सभी बच्चे बौद्ध संग्रहालय का अवलोकन कर ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ से संबंधित एवं पंचप्रण की शपथ से संबंधित फोटो/सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड कर ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं।

उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को संग्रहालय के उप निदेशक डाॅ0 यशवन्त सिंह राठौर एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ0 निशि अग्रवाल एवं प्रबंधक कनक हरि अग्रवाल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Facebook Comments