Tuesday 11th of August 2026 01:28:50 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Aug 2023 6:22 PM |   521 views

देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर नागरिक को कर्तव्य निभाना होगा-राजेश अग्रहरि

अमेठी- बड़े संघर्ष और असीम त्याग की बदौलत हमें आजादी मिली है। इसकी कीमत पहचान कर हमें देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपना कर्तव्य निभाना होगा।

उक्त वक्तव्य गुरुवार को क्षेत्र के ठेगहा स्थित श्री रणंजय इंटर कॉलेज में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिए।

गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रायोजित और जमुना जन कल्याण संस्थान की ओर से आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री के पंचप्रण मंत्र पर आधारित युवा संवाद भारत 2047 पर युवा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और नेहरू युवा केंद्र की उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने भगवती सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

अतिथि सत्कार के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें रिया गुप्ता कक्षा 12 ने प्रथम, अंशिका तिवारी कक्षा 11 द्वितीय, अनुज तिवारी कक्षा 10 ने तृतीय व दुर्गेश सिंह कक्षा 10 ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसके उपरांत संदर्भ व्यक्तियों का पंचप्रण पर व्याख्यान हुआ। जिसमें विकसित भारत पर देव नारायण तिवारी ने, गुलामी के हर अंश से मुक्त विषय पर जगन जगन्निवास मिश्र ने अपने विचार व्यक्त किये।

हमारी विरासत पर गर्व की भावना पर अम्बरीष मिश्र ने अतीत की झांकी प्रस्तुत करते हुए विश्व गुरु भारत का परिदृश्य परिलक्षित किया। वहीं नागरिकों में कर्तव्य की भावना विषय पर डॉ अर्जुन पांडेय ने विस्तृत प्रकाश डाला और नागरिकों को कर्तव्य बोध कराते हुए सुंदर राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका तय करने के लिए उनका आह्वान किया।

एकता और एकजुटता विषय पर संयोजक साधना त्रिपाठी ने मार्मिक वक्तव्य देते हुए लोगों को एकजुट होकर अपनी सामर्थ्य प्रदर्शित करने की अपील की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नेहरू युवा केन्द्र की उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं इन्हें सवार कर ही हम सुंदर राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए हम कंधे से कंधा मिलाकर अपने प्रत्येक दायित्व का निर्वहन करें।

उन्होंने बच्चों को सफलता के मंत्र बताये। कार्यक्रम को विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश द्विवेदी अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। पंच प्रण पर उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। इसके अलावा प्रतिभागियों को शील्ड मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

अंत मे राष्ट्रगान और वृक्षारोपण हुआ। इस मौके पर सुनील त्रिपाठी, शिव प्रसाद तिवारी, विकास शुक्ल, शुभ त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Facebook Comments