Thursday 22nd of October 2026 10:29:20 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Aug 2023 6:15 PM |   928 views

डा राधा मोहन दास ने सदन में भोजपुरी आयोग की माँग की , भाई करेगा स्वागत

गोरखपुर -भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महामंत्री एवं राज्य सभा के सदस्य डा राधा मोहन दास अग्रवाल ने सदन में भोजपुरी आयोग की माँग कर करोड़ों भोजपुरियों का मान बढ़ाया है, भोजपुरी एसोशियेशन ऑफ़ इंडिया “भाई” के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राकेश श्रीवास्तव ने इस सुकृत्य के लिये डा राधा मोहन अग्रवाल को दूरभाष पर बधाई देते हुए कहा कि भोजपुरी आयोग गठित होने से भोजपुरी भाषा के संरक्षण/ संवर्धन को बल मिलेगा ।
 
राकेश ने बताया कि गोरखपुर आगमन पर राधा मोहन दास  अग्रवाल का भोजपुरी एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया  द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
 
भोजपुरी आयोग के माँग का अविनाश त्रिपाठी,  डा रूप कुमार बनर्जी, ध्रुव श्रीवास्तव , सुभाष दुबे , शिवेंद्र पांडेय,  कनक हरि अग्रवाल , शिवेश चतुर्वेदी, मोहित दुबे , राकेश मोहन , संजयन त्रिपाठी , राकेश सारस्वत, अनूप श्रीवास्तव उमेश अग्रहरी , प्रगति श्रीवास्तव , प्रमिला दुबे, मनीषा सिंह , अंजना लाल सहित भाई के सभी सदस्यों ने स्वागत किया है।
Facebook Comments