Thursday 22nd of October 2026 11:08:07 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Aug 2023 3:52 PM |   341 views

जुलाई में शिकायतों के निस्तारण में जारी रैंकिंग में बलरामपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर

बलरामपुर -जिलाधिकारी अरविंद सिंह के कुशल निर्देशन में आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जनपद को स्टेट रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शिकायतों के निस्तारण में अव्वल आने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए इसी रणनीति एवं निपुणता के साथ आगे भी जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।
 
विगत जून माह में मुख्य सचिव के विश्लेषण में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फीडबैक की रैंकिंग में जनपद सबसे निचले स्तर पर था। जिलाधिकारी महोदय द्वारा डेढ़ माह में रणनीति बनाकर अथक प्रयास करते हुए शिकायतों के निस्तारण की एक-एक करके गहन समीक्षा की गई।
 
अपर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन भी किया गया, कमेटी के द्वारा प्रतिदिन विभागवार शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई । जिलाधिकारी महोदय द्वारा शिकायतों के निस्तारण में रुचि ना ले रहे, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में ढिलाई बरत रहे विभागों की गहन समीक्षा की गई तथा ऐसे विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की गई। शिकायतकर्ताओ के मोबाइल नंबर पर रैंडम रूप से फोन करके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का फीडबैक लिया गया।
 
शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो इसके लिए समय-समय पर सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया गया। इन सभी विभिन्न रणनीतियों एवं अथक प्रयास तथा गहन समीक्षा का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला तथा माह जुलाई की जारी रैंकिंग में जनपद को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
 
आइजीआरएस पोर्टल पर आम जनता द्वारा की गई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फीडबैक में गुणात्मक सुधार देखने को मिला है। शिकायतकर्ताओं ने शिकायतों के निस्तारण पर सकारात्मक रूप से संतुष्टि प्रदान की है।
 
आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जारी की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आने में अपर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा, ईडीएम प्रतीक नरेश व अन्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
Facebook Comments