Sunday 6th of September 2026 07:18:23 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 26 Jul 2023 5:48 PM |   623 views

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस एम्बुलेंस का किया गया लोकार्पण

देवरिया- इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया एवं नगर पालिका परिषद देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में संचालित होने वाली रेडक्रॉस एम्बुलेंस का लोकार्पण आज कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई दिन बुधवार)के अवसर पर  जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10:30 किया।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के सभापति रमेश चंद्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश झा, प्रधानाचार्य परिषद उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष  डॉ मिथिलेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र सिंह, ईओ नगर पालिका रोहित सिंह उपस्थित रहें।
 
रेड क्रॉस एंबुलेंस के उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी ने एंबुलेंस का निरीक्षण किया एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश के उपसभापति अखिलेन्द्र शाही से एम्बुलेंस के विषय में जानकारी प्राप्त की।अखिलेन्द्र शाही जी ने उन्हें एम्बुलेंस से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई और बताया कि इस एम्बुलेंस को नगर पालिका परिषद देवरिया के सहयोग से चलाया जाएगा।
 
उन्होंने यह जानकारी भी दी कि नगर पालिका देवरिया परिषद द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के अंदर निवासियों को  इस एंबुलेंस की सेवा निःशुल्क दी जाएगी। 
 

इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी, देवरिया एवं नगरपालिका परिषद, देवरिया के संयुक्त तत्वधान में नगरपालिका क्षेत्र के नागरिकों की सेवा में निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा हेतु मोबाइल नंबर 7905839765 पर संपर्क किया जा सकता है।

 
एंबुलेंस की सेवा 24×7 निःशुल्क दी जाएगी।  सेवा नगरपालिका क्षेत्र से बाहर जाने पर तेल का शुल्क देय होगा।
 
जिलाधिकारी देवरिया ने एंबुलेंस सेवा के प्रारंभ के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया सराहना की।
 
कार्यक्रम का संचालन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के आजीवन सदस्य रवि कांत मणि त्रिपाठी ने किया।
 
इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल कोऑर्डिनेटर अजय प्रताप सिंह,इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया की प्रबंध समिति के सदस्य नवनीत अग्रवाल,सुमित मिश्रा, आजीवन सदस्य अनिल तिवारी,डॉक्टर संजय गुप्ता, गिरजेश मिश्रा ,साहू विशाल कुमार गुप्ता,हिमांशु सिंह देवव्रत पांडे,रमेश कुमार सोनी उपस्थित रहे।
Facebook Comments