Sunday 6th of September 2026 04:48:45 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Jul 2023 6:48 PM |   493 views

सडक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

देवरिया /सलेमपुर – राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर में सडक सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश कुमार रहे |

हरीश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि सडक सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है |भारत में ही नही विश्व में लगभग 25% मृत्यु सडक पर चुक से होती है | हमे यातायात नियमो का पालन करना चाहिए |

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ योगेन्द्र सिंह ने कहा कि आजकल 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे गाडी चला रहें हैं जो उनके लिए हानिकारक है |

डॉ कमला यादव ने कहा कि प्रति 6 माह पर चालक के आँखों की जांच होनी चाहिए | फोर लेन पर हमेशा अपने लेन में ही चले , सीट बेल्ट  जरुर लगाये और  यातायात नियमो का पालन करें |

 

Facebook Comments