Tuesday 8th of September 2026 01:16:51 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jul 2023 7:24 PM |   530 views

अलका सिंह ने लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया

देवरिया -आज  नगर  पालिकाध्यक्ष  अलका सिंह ने पालिका स्थित अपने कार्यकक्ष में “जनता दर्शन” कार्यक्रम के अन्तर्गत रिकार्ड कुल 41 नामांतरण संबंधी लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया।

इससे भवन स्वामियों के लम्बे समय चली आ रही समस्याओं से निजात मिली साथ ही पालिका के राजस्व में अभिवृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उन्होनें पुराना वार्ड सं0 13 भुजौली कालोनी निवासी  चन्द्रभान मिश्रा के भवन सं० 1321 के टैक्स व भुजौली कालोनी निवासी  पवन कुमार वर्मा पुत्र  मारकण्डेय प्रसाद वर्मा के भवन संख्या 118 तथा मीरा चौरसिया पत्नी  प्रभुनाथ चौरसिया, किरन चौरसिया पत्नी  शम्भुनाथ चौरसिया के लम्बित नामांतरण संबंधी प्रकरण का निस्तारण किया।

 

Facebook Comments