Tuesday 8th of September 2026 04:00:26 AM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Jul 2023 6:49 PM |   398 views

स्मृति ईरानी द्वारा नाविकों एवं गोताखोरों को सेफ्टी किट का किया गया वितरण

अमेठी- नाविक एवं गोताखोर सेफ्टी किट वितरण कार्यक्रम आज तहसील मुसाफिरखाना के ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि  सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी थी। इस अवसर पर 29 नविको एवं 4 गोताखोरों को सेफ्टी किट  सांसद के द्वारा प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश  राज्य आपदा प्रबंधन विभाग नविको  एवं गोताखोरों की सुरक्षा के लिए कृत संकल्प है, जिसके क्रम में जनपद को सेफ्टी किट आवंटित की गई है जिससे आवश्यकता पड़ने पर नविको एवं गोताखोर की रक्षा हो सके तथा वह अन्य लोगों की भी रक्षा कर सकें।

इस  अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री  गिरीश चंद यादव , मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Facebook Comments