Monday 16th of March 2026 01:52:29 PM

Breaking News
  • यौन उत्पीड़न की शिकायतों के लिए सुरक्षित मंच है -शी बॉक्स |
  • ट्रम्प के बात चीत के दावे पर ईरान का पलटवार ,कहा 5 साल तक युद्ध के लिए तैयार |
  • हवाई सफ़र हुआ महंगा | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jul 2023 5:45 PM |   473 views

ओम प्रकाश राजभर का चेहरा और चरित्र अब पिछड़ा वर्ग के सामने आ चुका है – कनकलता

लखनऊ –  कनकलता सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद(  समाजवादी पार्टी ) ने आज सुबह 10 बजे निष्पक्ष प्रतिनिधि  से कहा कि समाजवादी लोग सिर्फ देश और समाज हित के लिए सोचते है | दारा सिंह चौहान के जाने से पार्टी पर कोई असर नही पड़ने वाला है | यह लोग दल -बदलू है | ओम प्रकाश राजभर के विषय में कनकलता ने कहा कि राजभर जिस वर्ग से आतें हैं उस वर्ग को छलने का काम किया है |  इनका चेहरा और चरित्र पिछड़ा वर्ग के सामने आ चुका है | 

भारतीय जनता पार्टी  सिर्फ इनके समाज  के वोट बैंक की राजनीति कर रही है | ये लोग पुनः हासिये पर  खड़े होंगे और आगामी  लोकसभा चुनाव में जनता इन लोगो का हिसाब करेगी |

Facebook Comments