Sunday 25th of October 2026 03:05:31 PM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Jun 2023 6:55 PM |   529 views

जांच में कर्मचारी अनुपस्थित मिले , बेतन बाधित करने के निर्देश

देवरिया-  मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त अपराह्न 2.30 बजे निर्माणाधीन छात्रावास कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरहज का आकस्मिक निरीक्षण किया । 
 
निरीक्षण के समय कार्य बन्द पाया गया। कार्य स्थल पर मोरंग के साथ-साथ सफेद बालू अत्यधिक मात्रा में पड़ा हुआ पाया गया। यह छात्रावास यूपीपीसीएल द्वारा बनाया जा रहा है। इस छात्रावास में प्रयुक्त की जा रही ईट दोयम दर्जे / निम्न श्रेणी की पायी गयी। छत व बनाये गये बीम टेढे एवं कहीं-कहीं पर दबी हुई पायी गयी। उक्त कमी के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया।
 
इस परिसर में स्थित बीआरसी केन्द्र, बरहज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय चन्द्रप्रकाश मिश्रा, कम्प्यूटर आपरेटर बिना किसी सूचना के 04 दिन से अनुपस्थित चल रहे हैं एवं संतोष कुमार, क०लि० हस्ताक्षर बनाकर कार्यालय से अनुपस्थित पाये गये।
 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया गया कि उपरोक्त अनुपस्थित कर्मचारियों का अनुपस्थित अवधि का वेतन / मानदेय बाधित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
Facebook Comments