Wednesday 21st of October 2026 04:22:36 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Jun 2023 6:50 PM |   719 views

वरासत दर्ज करने में लापरवाही मिलने पर लेखपाल को चार्जशीट

देवरिया- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज रुद्रपुर तहसील के शीतल माझा ग्राम पंचायत में पीएम किसान सम्मान निधि संतृप्ति करण अभियान तथा 30 मई से प्रारंभ हुए वरासत अभियान के अंतर्गत आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया।
 
वरासत दर्ज करने में लापरवाही मिलने पर डीएम ने लेखपाल को चार्जशीट देने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति की मृत्यु के 13 दिन के भीतर खतौनी की निःशुल्क प्रति उसके उत्तराधिकारी को देने का प्राविधान है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
 
जिलाधिकारी ने वरासत अभियान के तहत आये आवेदनों का ब्यौरा तलब किया। बताया गया कि कुल 7 आवेदन आये हैं। इनमें से अधिकांश प्रकरणों में व्यक्ति की मृत्यु 4-6 माह के भीतर हुई थी, लेकिन अभी तक वरासत दर्ज नहीं किया जा सका था।
 
इस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और लेखपाल नीरज मणि को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्पष्ट मंशा है कि मृतक की तेरहवीं से पूर्व वरासत का दस्तावेज उसके उत्तराधिकारियों को निःशुल्क उपलब्ध करा दिया जाए। उन्होंने जनपद के समस्त लेखपालों को शासनादेश का अनुपालन  सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
 
इसमें लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी। जिलाधिकारी ने पीएम किसान सम्मान निधि संतृप्तिकरण लिए आयोजित कैंप का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक कैंप में 45 किसानों ने आवेदन किया था, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण हो गया। डीएम ने किसानों से संवाद भी किया और उन्हें अन्य किसानों को कैंप का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रोत्साहित भी किया।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 4,77,000 लाभार्थी हैं, जिसमें से लगभग 1,34,000 लाभार्थियों की ईकेवाईसी नहीं हो सकी है। ऐसे किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में रोस्टरवार विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिन किसानों का खाता एनपीसीआई से लिंक नहीं है अथवा खातेदार की मृत्यु हो चुकी है, उनके वारिस भी अपना नाम लाभार्थी के रूप में शामिल करा सकते हैं।
 
कैंप के दौरान ग्रामीणों ने सफाईकर्मी द्वारा विगत दो माह से गांव में सफाई नहीं करने की शिकायत की। इस पर डीएम ने सफाई कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई और आज शाम तक गांव में सफाई कर जीपीएस लोकशनयुक्त फ़ोटो भेजने का निर्देश दिया।
 
इस दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ एनके जाडिया, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Facebook Comments