Wednesday 21st of October 2026 07:31:23 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 May 2023 6:47 PM |   532 views

नालो की साफ सफाई का कार्य 30 जून तक होगा

देवरिया -वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा नगर क्षेत्र में स्थित बड़े, मझौले छोटे नालो की साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है नगर सीमान्तर्गत बड़े नाले 03, मझौले नाले 08 एवं छोटे नाले 40 है इन नालो की साफ-सफाई हेतु 02 सफाई नायको के नेतृत्व में 16 सफाई कर्मचारी लगाये गये हैं इसके अतिरिक्त 02 पोकलेन 03 जे०सी०बी० से नालो की तल्ली झार सफाई करायी जा रही है तथा 12 गाड़ियों से नालो से निकलने वाले सिल्ट का उठान किया जा रहा है।

वर्तमान समय में खरजरवा स्थित बड़े नाले की सफाई पूर्ण हो गयी है, सिविल लाईन पश्चिम पटरी पर स्थित बड़े नाले की सफाई का कार्य चल रहा है, 04 मझौले नाले एवं 22 छोटे नालो की सफाई का कार्य पूर्ण हो गया है।

कोतवाली रोड, ट्यूबवेल कालोनी रोड, को-आपरेटिव चौराहे से हनुमान मंदिर रोड, कचहरी चौराहा स्थित । नाला सफाई का शिव मंदिर से दीवानी कचहरी रोड स्थित मझौले नाले की सफाई का कार्य चल रहा कार्य 1 अप्रैल 2023 से प्रारम्भ होकर  30जून 2023 तक चलेगा। नालो से निकलने वाले सिल्ट का उठान एक दिन बाद किया जाता है। उक्त नाला सफाई के कार्य का पर्यवेक्षण सफाई निरीक्षक द्वारा किया जाता है।

Facebook Comments