Wednesday 21st of October 2026 04:20:02 PM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 May 2023 6:00 PM |   1019 views

सेवायोजन कार्यालय परिसर में निजी क्षेत्र के कम्पनियों द्वारा की जाएगी भर्ती- संजय कुमार

कुशीनगर-जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर के तत्वावधान में जिला सेवायोजन कार्यालय, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर के परिसर में 22 मई 2023 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित किया गया है|
 
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे। 
 
सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक एवं आई०टी०आई उत्तीर्ण तथा 18 से 35 वर्षल आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है।
 
रोजगार मेले में ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, तेजस ग्रेट ग्लोबल इण्डस्ट्रीज इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी।
 
इस रोजगार मेले में प्रतिभाग 
के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने 
आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र फोटो एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, रविन्द्रनगर धूस, कुशीनगर के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है।
 
इस मेले की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है ।
Facebook Comments