Thursday 15th of October 2026 09:06:18 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 May 2023 8:05 PM |   516 views

‘‘विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालयों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी‘‘ का आयोजन किया गया

गोरखपुर -विश्व संग्रहालय दिवस के अवसर पर  राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा ‘‘विश्व के प्रसिद्ध संग्रहालयों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी‘‘ का आयोजन संग्रहालय के प्रदर्शनी कक्ष में किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि विजय बहादुर, सहायक आयुक्त, राज्य कर, गोरखपुर द्वारा फीता काटकर दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि  विजय बहादुर ने कहा कि संग्रहालय हमारी, संस्कृति विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन का सशक्त माध्यम है। संग्रहालय संस्कृति, सभ्यता के संवाहक हैं। बौद्ध संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी के माध्यम से देश विदेश के प्रमुख ऐतिहासिक संग्रहालयों की अद्भूत झलक मिलती है। जो निश्चित रूप से हम सभी के लिए प्रेरणादायी एवं गौरव की बात है। हमें संग्रहालयों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखना चाहिए, जिनसे कि आगे की पीढ़ियों को हम अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित करा सके।

संग्रहालय के वरिष्ठ कर्मचारी शिवनाथ ने कहा कि इतिहास केवल घटनाओं का संकलन मात्र नहीं है। इतिहास हमें शिक्षा भी देता है और प्रेरणा भी। इतिहास अमूर्त होता है और संग्रहालय उसी इतिहास को मूर्त बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मानव सभ्यता का इतिहास इस सत्य को उजागर करता है कि मनुष्य ने अपने अतीत को सुरक्षित रखने का कितना सार्थक प्रयास किया है। संग्रहालय निश्चित रूप से जन संवाद का एक सुुद़ृढ़ माध्यम हैं।

प्रदर्शनी में भारतीय संग्रहालय, कोलकाता, पटना म्यूजियम, बिरला इन्डस्ट्रीयल एण्ड टेक्नालोजिकल म्यूजियम, विक्टोरिया मेमोरियल म्यूजियम, सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल मेमोरियम म्यूजियम, नैपियर म्यूजियम मद्रास, नेशनल म्यूजियम नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय, शंकर्स इन्टरनेशनल डाल म्यूजियम, राजकीय संग्रहालय, बंगलौर, लाहौर म्यूजियम, स्टेट म्यूजियम शिमला, हिमांचल स्टेट म्यूजियम, हवा महल, जयपुर, पतंग म्यूजियम व आटोवल्र्ड म्यूजियम अहमदाबाद, रिजनल म्यूजियम्स आफ नेचुरल हिस्ट्री, भोपाल, नेशनल  रेल म्यूजियम दिल्ली, सालार जंग म्यूजियम, हैदराबाद, त्रिपुरा गवर्नमेंन्ट म्यूजियम, राज्य संग्रहालय, प्रिंस आफ वेल्स म्यूजियम, मुम्बई शिमला म्यूजियम, बाबा भलुक रेल म्यूजियम शिमला, भारत कला भवन, नेशनल टेलीकाम म्यूजियम, भोपाल, टेट माडर्न म्यूजियम लन्दन, नेशनल गैलरी सेन्ट्रल लन्दन, ब्रिटिश म्यूजियम, विक्टोरिया एण्ड अलबर्ट म्यूजियम, म्यूजियम आफ डेथ, कैलीफोर्निया, नेशनल एयर एण्ड स्पेट म्यूजियम, वेटिकन म्यूजियम, स्टेट हिस्टोरिकल म्यूजियम मास्को, स्टेट हर्मीटेज संग्रहालय आदि के छायाचित्र विशेष आकर्षण के केन्द्र है। प्रदर्शनी में संग्रहालयों की विशेषता और उनके महत्व के बारे में संक्षिप्त जानकारी भी प्रदान की गयी है।
अन्त में संग्रहालय की तरफ से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए संग्रहालय के वरिष्ठ कर्मी श्री शिवनाथ ने संग्रहालय पधारे सम्मानित अतिथियों सहित पत्रकार बन्धुओं के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।

उक्त अवसर पर सर्वश्री डाॅ0 रामचेत चौधरी, प्रोफेसर कौशल कुमार, सुभाष चन्द्र चौधरी, मनीष तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, मनीष मोहन, हरेन्द्र सिंह, मिन्नत गोरखपुरी, विनय सिंहल, समन्तक मणि त्रिपाठी, जय नारायण चैबे, अशोक कुमार चतुर्वेदी, अमरपाल सिंह यादव, अविनाश यादव, उमेश कुमार चौरसिया, अजय प्रकाश गौतम, आनन्द कुमार राजवंशी, बसन्त लाल, रमेश कुमार जायसवाल, मधुलिका, रीता श्रीवास्तव, निखिल तिवारी, अमरनाथ श्रीवास्तव, भालचन्द्र मिश्रा, सुरेन्द्र मणि तिवारी, शकुन्तला सिंह, नीरा शुक्ला, प्रांजल साहू, आसिया सिद्धीकी एवं छवि त्रिपाठी आदि गणमान्य जन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।  

Facebook Comments