Thursday 22nd of October 2026 09:19:00 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Apr 2023 7:45 PM |   700 views

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 25 मई से उत्तर प्रदेश में होगा आगाज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 25 मई से आयोजित होने वाले दस दिवसीय खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स में देश भर से लगभग 4000 एथलीट सहित 7500 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। लखनऊ में गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी होगी। यूनिवर्सिटी गेम्स में यूनिवर्सिटी के अंडर-27 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डा0 नवनीत सहगल के साथ  सचिव, खेल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सुजाता चतुर्वेदी तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के डीजी  संदीप प्रधान द्वारा आज के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में गेम्स की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही इनके द्वारा लखनऊ में गेम्स के आयोजन स्थल अटल बिहारी वाजपेई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (इकाना), गुरू गोविन्द सिंह स्पोर्ट्स कालेज तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय का भ्रमण भी किया गया।

डा0 सहगल ने यूनिवर्सिटी गेम्स की तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश को पहली बार खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी का मौका मिला है। गेम्स का आयोजन विश्व स्तरीय होगा। ओपनिंग एवं क्लोजिंग सेरेमनी भव्य होगी।

उन्होंने बताया कि आयोजन से जुड़े सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये जा चुके है। प्रतियोगिता के दौरान महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जायेगा। आयोजन में लगे सभी कर्मियों की टेªनिंग कराई जा रही। गेम्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। खिलाड़ियों कोे आने-जाने, ठहरने, खाने, खेलने आदि में किसी भी प्रकार की असुविधा नही होने दी जायेगी।

डा0 सहगल ने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स राज्य सरकार का प्रतिष्ठापरक आयोजन है। इसमें पूरे देश से 4000 एथलीट, 1200 सपोर्ट स्टाफ तथा 900 तकनीकी अधिकारी शामिल होंगे। इनकी सुविधा के लिए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ लगभग 1300 वालंटियर्स लगाये जायेंगे।

गेम्स के सफल आयोजन हेतु संबंधित जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थानीय मैनेजमेंट कमेटी पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन एवं एअरपोर्ट पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जायेगी।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि स्कूल के बच्चों को गेम्स देखने के लिए आमंत्रित किया जायेगा, गर्मी के मौसम को देखते हुए उनके लिए बेहतर से बेहतर प्रबंध रहेगा। कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन सुनिश्चित कराया जायेगा। साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए एक हेल्प लाइन नम्बर भी जारी किया जायेगा। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान महिला वालंटियर्स एवं महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

बैठक एवं भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा  दीपक कुमार, निदेशक खेल  आर0पी0 सिंह सहित स्पोर्ट अथारिटी ऑफ इण्डिया (साई) एवं खेलो इण्डिया के अधिकारी भी मौजूद थे।

Facebook Comments