Monday 10th of August 2026 01:16:12 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा |
  • उत्तर प्रदेश के 13 आईएस का स्थानान्तरण|
  • असम में बाढ़ राहत तेज |
  • गाजियाबाद में 12 अगस्त तक स्कूल बंद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Apr 2023 5:45 PM |   877 views

शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन किया गया

लार -पूर्व प्रधानाचार्य की बिदाई एवं नावागत प्रधानाचार्य के स्वागत के साथ ही नए सत्र का शुभारम्भ इण्टरमीडिट कालेज पिण्डी के प्रधानाचार्य उदयभान मौर्य के सेवानिवृत होने पर सगलग्न प्राथमिक के शिक्षकों द्वारा विदाई समारोह का शुभारम्भ कृष्ण किंकर तिवारी, डॉ. आर. के. यादव एवं विजेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मंगल स्तुति द्वारा आरम्भ हुआ।

उक्त अवसर पर स. प्रा. विद्यालय के शिक्षकोँ द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इसके बाद मौर्य ने कहा कि अब हम आपके अधिकारी नहीं बल्कि मित्र, सखा और अभिभावक हैं। समय- समय पर आप सभी लोग हमें अपने पास और अपने साथ मार्गदर्शक के रूप में पाएंगे।

इसके बाद संगीताचार्य नित्या नन्द द्वारा प्रस्तुत भाव गीत “कुछ तो अपनी निशानियां रख जा। इन किताबों में तितलियाँ रख जा। सुन कर भाव विभोर हो उठे इसके बाद नवागत प्रधानाचार्य मोतीराम  का माल्यार्पण करते हुए इस पल को और यादगार बनाने के लिए प्राथमिक के शिक्षकों द्वारा जलपान एवं सहभोज की भी व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में  छेदी लाल जायसवाल, राजेश गुप्त, बलबीर गुप्त, सुनील तिवारी, वेदप्रकाश सिंह, अमरेन्द्र सिंह, मुक्ति नाथ मिश्र, मु. गुफरान, राम बहादुर यादव, सजीवन लाल वर्मा, राजनीश वर्मा,रत्नेश तिवारी,अजय नाथ तिवारी, कशी विश्वनाथ तिवारी,दुर्गेश्वर सिंह,सुरेश तिवारी,राम अजोर चौहान, मिथिलेश पाण्डेय,नसीमा सिद्दीकी, आशा जी, जयराम, राजेश यादव एवं रत्नेश यादव आदि विद्यालय परिवार के सदस्यों भूमिका सराहनीय रही।

Facebook Comments