Wednesday 21st of October 2026 11:53:34 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Jan 2023 6:31 PM |   718 views

धान क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

देवरिया-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को हुए धान स्टॉक सत्यापन की रिपोर्ट के आधार पर तीन क्रय केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

 
धान क्रय केंद्र बंजरिया के प्रभारी अभिषेक गुप्ता के विरुद्ध यूपीएसएस के जिला प्रबंधक रामकिंकर ने थाना भलुअनी में धारा 409 एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त क्रय केंद्र के स्टॉक में 3,896 कुंतल धान की कमी मिली है। 
 
धान क्रय केंद्र परसिया छितनी सिंह में जिला प्रबंधक पीसीएफ सिद्धेश्वर राम ने क्रय केंद्र प्रभारी मकसूद आलम के विरुद्ध थाना खामपार में धारा 409 एवं 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त धान क्रय केंद्र के स्टॉक में 2,198 कुंतल धान की कमी पाई गई है।
 
धान क्रय केंद्र रुस्तमपुर में डीएफएमओ भीमाचंद गौतम की तहरीर पर क्रय केंद्र प्रभारी दीपक कुमार के विरुद्ध थाना रामपुर कारखाना में धारा 409 एवं 420 में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उक्त धान क्रय केंद्र के स्टॉक में 10,284 कुंतल धान की कमी पायी गई है।
Facebook Comments