Sunday 6th of September 2026 03:19:49 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Dec 2022 6:30 PM |   940 views

शापिंग काम्प्लेक्स का शिलान्यास किया गया

देवरिया – शहर के अबूबकर नगर दक्षिणी स्थित स्लेज पंप की जमीन पर 3.44 करोड़ की लागत से निर्माण होने वाले शापिंग काम्प्लेक्स का शिलान्यास विधायक सदर शलभ मणि त्रिपाठी एवं नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्षा अलका सिंह द्वारा किया गया |

अलका सिंह ने बताया कि इस शापिंग काम्प्लेक्स में भूतल पर 15 दुकाने , प्रथम तल पर 14 दुकाने तथा द्वितीय तल पर 2 बड़े हाल के साथ पार्किंग एवं लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी | 

विधायक सदर ने अपने उद्बोधन में  कहा कि शापिंग काम्प्लेक्स का निर्माण होने से पालिका की आय में वृद्धि होगी तथा रोजगार का सृजन भी होगा  |

इस अवसर पर स्थानीय सभासद सेराज अहमद , नगर अध्यक्ष संजय पाण्डेय , कृष्णानाथ राय ,जितेन्द्र जायसवाल , चंद्रशेखर गुप्ता , सत्य प्रकाश सिंह ,पिंटू , राजन सिंह , पुनीत सिंह अमेठिया , मनीष सिंह , सुनील सिंह , ब्रिजेश सिंह , अजीत मिश्रा ,निर्माण लिपिक कनक बिहारी कुशवाहा , शिव प्रताप सिंह , अरुण कुमार सिंह ,रहमत अली ,दयानंद तिवारी , दुर्गेश यादव , जावेद , अरुण पटेल सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें |  

  

Facebook Comments