Thursday 22nd of October 2026 02:56:21 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Dec 2022 1:47 PM |   810 views

नव नालन्दा महाविहार द्वारा ‘धम्मयात्रा’ कल आयोजित की जाएगी

नव नालन्दा महाविहार द्वारा कल जेठियन से राजगीर तक पूर्व वर्षों की तरह ‘धम्म-यात्रा’ आयोजित की जाएगी। नव नालन्दा महा वि हार के मीडिया एवं जन सम्पर्क प्रभारी प्रो रवींद्र नाथ श्रीवास्तव ‘परिचय दास’ को कार्यक्रम संयोजक प्रो. दीपंकर लामा ने बताया कि  यह ऐतिहासिक ‘धम्म-यात्रा’ जेठियन से लगभग 12 बजे मध्याह्न से शुरू होगी और समाप्ति वेणुवन, राजगीर में होगी।
 
 
स्वर्ण भंडार, राजगीर पहुँचने पर वहाँ से सुरक्षित वाहन द्वारा वेणुवन पहुँचेगी । जेठियन से स्वर्ण भंडार की दूरी लगभग 13 कि.मी. है। यह यात्रा लगभग १ घंटे की है। प्रातः १० बजे जेठियन ग्राम में भिक्षाटन हेतु प्रवेश करेंगे। ग्रामवासी भिक्षु महासंघ को भोजन दान करेंगे। तत्पश्चात 11 बजे पूर्वाह्न धम्म यात्रा का उद्घाटन समारोह होगा। समापन समारोह वेणुवन, राजगीर में होगा।
 
कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ ने बताया कि गौतम बुद्ध ने  इस स्थान पर भिक्षाटन एवं यात्रा की थी। इस यात्रा में नव नालन्दा महाविहार, नालन्दा के साथ लाइट ऑव  बुद्ध धर्म फाउण्डेशन इन्टरनेशनल, अमेरिका; बोधगया मंदिर प्रबन्ध समिति, बोधगया; इन्टरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फिडरेशन, नई दिल्ली की भी सहभागिता है।
Facebook Comments