Wednesday 22nd of July 2026 03:43:44 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Dec 2022 5:43 PM |   478 views

सुखविंदर सिंह सुक्खू की हुई ताजपोशी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन चुके है। उन्होंने 11 दिसंबर को शपथ ग्रहण की है। शिमला के रिज मैदान पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद 58 वर्षीय सुखविंदर राज्य के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। सुक्खू के साथ उप मुख्यमंत्री पद की शपथ मुकेश अग्निहोत्री ने ली। मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके है।

सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण से पहले ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी मंच पर मौजूद रहे। राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने छह बार के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उपस्थित रहे।

बता दें कि सुखविंदर सुक्खू कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख रहे है। सुक्खू हिमाचल इलाके के पहले कांग्रेस नेता भी हैं जो मुख्यमंत्री बने है। जानकारी के मुताबिक वो हमीरपुर जिले के दूसरे नेता हैं जो मुख्यमंत्री बने हैं। उसके पहले प्रेम कुमार धूमल भी मुख्यमंत्री रह चुके है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे जिसका परिणाम आठ दिसंबर को आया था। इस चुनाव में भाजपा को कांग्रेस पार्टी ने सत्ता से बाहर कर दिया है। कांग्रेस ने 68 सीटों में से 40 सीटों पर जीत हासिल की है।

बता दें कि शनिवार की शाम को कांग्रेस आलाकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई थी और उन्हें कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था।

शपथ ग्रहण के बाद हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पुरानी पेंशन स्कीम योजना लाने का वादा किया था, जिसे हम बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी के विजय रथ को बंद कर दिया है।

Facebook Comments