Thursday 22nd of October 2026 04:50:16 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Dec 2022 6:12 PM |   943 views

पंचायत सहायिका निलंबित

देवरिया- जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आज विकास खंड बैतालपुर के ग्राम पंचायत, बलटिकरा में स्थापित अस्थायी निराश्रित गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर ठंड से बचाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 
निरीक्षण के समय गो आश्रय स्थल में कुल 25 गोवंश संरक्षित मिले एवं गोवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध था। गोवंश को ठंड से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई थी। डीएम ने ठंड के दृष्टिगत काऊ-कोट पहनाने एवं आवश्यकतानुसार अलाव जलाने का भी निर्देश दिया।
 
उक्त अस्थायी गो आश्रय स्थल का संचालन ग्राम पंचायत निधि से होता है। किंतु, 8 नवंबर से उक्त निधि में धन का आवंटन नहीं हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गो आश्रय स्थल के संचालन के लिए ससमय धन का आवंटन करना अत्यंत आवश्यक है। इसमें लापरवाही क्षम्य में नहीं है।
 
जिलाधिकारी ने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी ग्राम पंचायत सचिवालय भवन का भी निरीक्षण किया एवं तैनात कार्मिकों के विषय में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि पंचायत सहायिका पिंकी भारती विगत कई दिनों से अकारण कार्यालय नहीं आ रही है। इसके अतिरिक्त ग्रामीणों ने कार्य में रुचि न लेने की शिकायत भी की, जिससे ग्रामीणों के कई आवश्यक कार्य लंबित हैं।
 
जिलाधिकारी ने प्रथम दृष्टया उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पंचायत सहायिका को निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम सौरभ सिंह, सीवीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Facebook Comments