Thursday 22nd of October 2026 03:10:33 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Dec 2022 8:04 PM |   774 views

विधायक तुलसीपुर एवं जिलाधिकारी ने किया तुलसीपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ

बलरामपुर -वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन हवन कर  तुलसीपुर चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र की शुरुआत की गई है।  मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित आए अन्य अतिथियों के द्वारा नारियल फोड़ शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन से आई गन्ने को डोगें में डाल नवीन पेराई सत्र की शुभारंभ की गई।  अतिथियों का मुख्य प्रबंधक सुधीर कुमार ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
 
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी आशीष सिंह,  जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा,  गन्ना सचिव तुलसीपुर आनंद प्रकाश दुबे,  उप प्रबंधक गन्ना सहित चीनी मिल आर पी शाही व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Facebook Comments