Sunday 25th of October 2026 09:54:43 AM

Breaking News
  •  NIA कोर्ट का यासीन मलिक समेत 7 पर मुकदमा चलाने का आदेश |
  • देहरादून में “किताब कौतिक” मेले में उमड़ी पाठकों की भीड़ |
  • काशी तमिल संगमम का पाचवा संस्करण 28 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Nov 2022 5:48 PM |   448 views

छात्र संघ नेतृत्व के गुणों को विकसित करने की नर्सरी होती है- डॉ रतन पाल सिंह

कुशीनगर – आज बुद्ध पी जी कॉलेज कुशीनगर में बी एड परिषद उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ रत्न पाल सिंह रहे |
 
बीएड परिषद के संयोजक प्रो विभ्राट चंद कौशिक ने मुख्य अतिथि डॉ रतन पाल सिंह सदस्य विधान परिषद का परिचय एवं स्वागत किया।
 
दीप प्रज्वलन एव सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।इस अवसर पर बीएड विभाग की छात्राध्यापिकाओ ने सामूहिक स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
 
अपने उद्बोधन में डॉ रतन पाल ने कहा कि इस विद्यालय परिवार का खुद को सदस्य मानता हूँ।मैं यहाँ आपके बीच मुख्य अतिथि के रूप में नहीं अपितु परिवार के सदस्य के रूप में आया हूँ।।छात्र परिषद एवं छात्र संघ नेतृत्व के गुणों को विकसित करने की नर्सरी होती है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि अजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में बीएड परिषद इस विभाग को नेतृत्व प्रदान करेगी ।यह परिषद शिक्षण अधिगम से संबंधित समस्याओं का समाधान करने का माध्यम बनेगी।यह परिषद छात्र समस्याओं को प्रशासन के सम्मुख न सिर्फ उठाएगी अपितु उसका समाधान करने को विवश करेगी।
 
कुशीनगर का यह परिक्षेत्र मेरे निर्वाचन क्षेत्र में आता है अतः यहाँ का प्रतिनिधि होने और शिक्षक राजनेता होने के कारण मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि आपको मेरी तरफ से हर संभव सहयोग मिलेगा।मैं बीएड परिषद को उज्जवल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं देता हूँ।
 
कार्यक्रम में बी. एड. परिषद के अध्यक्ष  अजय कुमार जायसवाल,उपाध्यक्ष – आकृति सिंह और शुभम यादव,महामंत्री – किशन कश्यप,कोषाध्यक्ष – नीलू सिंह और अंकित गुप्ता, सांस्कृतिक मंत्री – सोनल राय और ऐश्वर्या शाही का परिचय कार्यक्रम संयोजक प्रो विभ्राट चंद कौशिक ने कराया |
 
बीएड परिषद के पदाधिकारियों ने अपने विचारों से सबको अवगत कराया।मुख्य अतिथि डॉ रतन पाल सिंह  ने सभी पदाधिकारियों को पद एव कर्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी।
 
बीएड विभाग की अध्यक्ष प्रो कुमुद त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि , सभागार में उपस्थित आचार्यगण,कर्मचारीगण ,मीडिया बंधु और छात्राध्यापकों का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन बीएड विभाग के सहायक आचार्य विवेक श्रीवास्तव ने किया।
 
इस अवसर पर प्रो अमृतांशु कुमार शुक्ल,प्रो रामभूषण मिश्र,श्री कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ निगम मौर्य,डॉ गौरव तिवारी,डॉ कमाल हसन,डॉ आमोद राय, डॉ डी पी सिंह,डॉ सी पी सिंह, डॉ यज्ञेश त्रिपाठी,डॉ ज्ञानेश सिंह,प्रो उर्मिला यादव,प्रो पी शैम, प्रो सीमा त्रिपाठी,प्रो किरण जायसवाल, डॉ अनुज कुमार माधवेन्द्र प्रताप सिंह,विजय शर्मा,अनिता सिंह,संजय गोंड छात्राध्यापिक ऐश्वर्या साही, नीलू सिंह, अजय कुमार जायसवाल, सोनल सिंह,आकृति आदि मौजूद रहें।
Facebook Comments