Saturday 7th of November 2026 09:34:13 PM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Nov 2022 5:53 PM |   609 views

शुभम बायो एनर्जी द्वारा अब तक खरीदी गयी 94.25 टन पराली

बीते दिन जिलाधिकारी देवरिया द्वारा पराली निस्तारण को लेकर किसानों और उद्यमियों के बीच बैठक आयोजित की गई थी जिसमें पराली खरीद को बढ़ावा दिए जाने के निर्देष दिये गए थे  । जिसके क्रम में  रविवार  को सदर तहसील के ग्राम घटैला चेती के  कृषक सरविन्द यादव (60 क्विंटल),बृजेश चौहान(50क्विंटल), घटैला गाजी के  बालदेव  (40क्विंटल) , जितेंद्र सिंह ( 40 कु0), अजित पाल सिंह (50 कु0) और लाहिलपारखास के रामेश्वर सिंह (26.5 कु0) के खेत से बेलर द्वारा धान कटाई के उपरांत फसल अवशेष/पुआल का बंडल तैयार कर शुभम बायो एनर्जी फर्म द्वारा खेत में ही क्रय किया गया , मौके पर मुख्य विकास अधिकारी देवरिया की उपस्थिति में जिसमे कृषको को पराली खरीद का चेक वितरित किया गया ।

कृषि विभाग से  उप कृषि निदेशक,जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी  तथा शुभम बायो एनर्जी के हीरालाल गुप्ता उपस्थित थे।  किसानों से अनुरोध है कि आप सभी पराली कदापि न जलाये । पराली को संबंधित उद्यमी को 150 रु0/कु0 की दर से बेचा जा सकता है । मिट्टी की उर्बरा शक्ति बढ़ाने हेतु फसल अवशेष को खेत मे ही पलटाई किया जा सकता है ।

पराली जलाने पर 2 एकड़ क्षेत्र के लिये 2500 रु0/ घटना , 2से 5 एकड़ के लिए 5000 रू/घटना और 5 एकड़ से अधिक छेत्र के लिए 15000 रु/घटना जुर्माना वसूला जाएगा । पराली प्रबंधन के अंतर्गत  20000 रु वसूली की गई और 10 हारवेस्टर बिना एस एम एस फसल कटाई करते पाए गए और सीज़ की कार्यवाही की गई ।

Facebook Comments