Saturday 1st of November 2025 01:31:31 AM

Breaking News
  • राहुल गाँधी का प्रचार ,NDA की जीत की गारंटी ,योगी का तंज ,बोले -बिहार में सुशासनकी नीव मजबूत |
  • मेलबर्न में भारत की बल्लेबाजी फ्लाप ,ऑस्ट्रेलिया ने 6 ओवर रहते ही आसान जीत दर्ज की |
  • कनाडा में भारतीय मूल के व्यक्ति को हत्या के जुर्म में 25 साल की कैद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Oct 2022 6:08 PM |   1311 views

नगर पालिका परिषद देवरिया बोर्ड की बैठक हुई

देवरिया – आज नगर पालिका परिषद् देवरिया में बोर्ड की बैठक हुई | विगत बोर्ड बैठक 27 अगस्त  की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी |

आगामी शीत लहर के दृष्टिगत शीत लहर में निराश्रित वृद्ध ,व असहायजनों के लिए 5000 कम्बल क्रय करने व उस पर पड़ने वाले अनुमानित व्यय भार की स्वीकृति प्रदान की गई |

बैठक में  नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने हेतु लकड़ी क्रय करने तथा रैन बसेरा अधिष्ठापित करने हेतु अनुमानित व्यय भार की स्वीकृति प्रदान की गई |साथ ही जनहित में छठ पर्व के अवसर पर पालिका सीमान्तर्गत स्थित पोखरों पर टी स्टाल , cctv कैमरा ,ड्रोन कैमरा ,प्रमुख पोखरों की बैरीकेटिंग , लाइटिंग , टेंट ,लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था हेतु अनुमानित व्ययभार की स्वीकृति के साथ -साथ दशहरा पर्व 2022 पर टेंट , कुर्सी शामयाना व लाउडस्पीकर पर हुए खर्च की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई |

गहन चर्चौप्रांत पालिका द्वारा संचालित इंदिरा गांधी बालिका इंटर कालेज के शिक्षण स्टाफ के वेतन वृद्धि पर स्वीकृति प्रदान की गई |

बैठक में अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ( बोर्ड सचिव )के रूप में  रहें| पालिका अध्यक्ष अलका सिंह की अनुमति से एजेंडा बिन्दुओं की प्रस्तुति ई .सी . मनोज कुमार ने किया |

पालिका के सहायक अभियंता सिविल,अन्य कर्मचारी / अधिकारी के साथ- साथ सभासद रीमा देवी , श्याम सुन्दर कन्नौजिया , अमित मिश्रा , गोविन्द चौरसिया , दिनेश शुक्ल , अजय कुमार सिंह , हुस्न आरा खातून , गीता देवी , चंद्रशेखर गुप्ता , सुमित कुमार गुप्ता , विनय सिंह , रजनी देवी , धर्मेन्द्र सिंह , आशुतोष तिवारी , अजय कुमार गुप्ता , राबिया खातून , ऋषि कुमार यादव , सेराज अहमद , अनूप कुमार पाण्डेय , आशीष कुमार गुप्ता , रमेश वर्मा , नित्यानद पाण्डेय व वीरेंदर कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें | 

 

Facebook Comments