Friday 23rd of October 2026 02:47:53 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Sep 2022 4:40 PM |   759 views

23 सितम्बर को रोजगार मेले का आयोजन होगा – संजय कुमार

कुशीनगर -जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा बार्डर एरिया डेवलपमेण्ट योजना के अन्तर्गत चयनित विकास खण्ड, खड्डा में23 सितम्बर  2022 को विकास खण्ड, खड्डा, कुशीनगर के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनी के भर्ती अधिकारी उपस्थित रह कर विभिन्न पदों पर ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की कार्यवाही सम्पादित करेंगे।
 
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, आई0टी0आई उत्तीर्ण एवं 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में हिमालया इमपैक्ट मैनेजमेण्ट प्रा०लि०, जी4 यस सिक्योर सोल्यूशन इण्डिया प्रा०लि०, महिन्द्रा आटो मैनपावर सप्लाई सर्विसेस,ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एण्ड आर्युवेदिक प्रा०लि०, आर्थो केयर मैनपावर सर्विसेस, हुण्डई मैनपावर सर्विसेस, पन्तकली एग्रो प्रा०लि० एव अयुर हर्बल मैनपावर सर्विसेस इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी।
 
इस रोजगार मेले में प्रतिभाग के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई0डी0 पासवर्ड से लॉगइन कर सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाईन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
 
केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पायेगे। सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड एवं बायोडाटा इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10.00 बजे विकास खण्ड, खड्डा के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले में सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नही है ।
Facebook Comments