Sunday 6th of September 2026 10:01:16 AM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Sep 2022 7:42 PM |   769 views

गुजराती फिल्म ‘Chhello Show’ को मिली ऑस्कर में एंट्री

गुजराती फिल्म छेलो शो को 95वें अकादमी पुरस्कार में अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में प्रवेश दिया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर 2023 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि की घोषणा की है।

गुजराती फिल्म छेलो शो, जिसका अंग्रेजी में शीर्षक द लास्ट शो है, अकादमी पुरस्कार 2023 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। गुजराती फिल्म का निर्देशन पान नलिन ने किया है। इसमें भाविन रबारी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता प्रमुख भूमिकाओं में हैं। छेलो शो भारत में 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

निर्देशक नलिन पान ने छेलो शो को ऑस्कर 2023 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि पर प्रतिक्रिया अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि “ओएमजी! यह कैसी रात होगी! छेलो शो में विश्वास करने के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को धन्यवाद और एफएफआई जूरी सदस्यों को धन्यवाद। अब मैं फिर से सांस ले सकता हूं और सिनेमा में विश्वास कर सकता हूं जो मनोरंजन, प्रेरणा और ज्ञानवर्धक है|

गुजराती फिल्म छेलो शो एक युवा की कहानी है। जो उसके सपने को पूरा करने के जीवन को दर्शाती है। एक 9 वर्षीय लड़के के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है, जो भारत के एक सुदूर गाँव में रहता है। इस लड़के का सिनेमा से बहुत लगाव है। फिल्म का प्रीमियर 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में हुआ था| अक्टूबर 2021 में, छेल्लो शो ने 66 वें वैलाडोलिड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन स्पाइक जीता। 

 

Facebook Comments