Wednesday 14th of October 2026 01:00:04 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Sep 2022 6:08 PM |   597 views

धारा 138 एन0आई0 एक्ट की वादों हेतु आयोजित होगी विशेष लोक अदालत

संत कबीर नगर -उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार दिनांक 26, 27, 28 एवं 29 सितम्बर को धारा 138 एन0आई0 एक्ट के अन्तर्गत लंबित वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर संत कबीर नगर में जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल की अध्यक्षता में किया जाएगा।

विशेष लोक अदालत में ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा जो धारा 138 एन0आई0 एक्ट से संबंधित होंगे। जिले में इस प्रकार के मामले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में ही लंबित हैं।

पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित आकर न्यायालय के माध्यम से सुलह समझौता कर अपने मामलों का निस्तारण करा सकें हैं। उक्त जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मीनाक्षी सोनकर ने दी है।

Facebook Comments