Wednesday 14th of October 2026 02:27:26 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Aug 2022 7:06 PM |   664 views

खलीलाबाद से प्रयागराज और बनारस तक चलेगी रोडवेज परिवहन निगम की बस

संत कबीर नगर-खलीलाबाद से बनारस तथा प्रयागराज तक की बसों को सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया|
 
आपको बताते चलें कि धार्मिक पुराणों की मान्यताओं के अनुसार बनारस शिव की नगरी तथा प्रयागराज कुंभ की नगरी मानी जाती है आज उसी कड़ी में सूफी संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली से सदर विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी द्वारा बनारस और प्रयागराज को जाने वाली रोड रोडवेज परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया |
 
इस संबंध में विधायक सदर अंकुर तिवारी ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि जल्द से  जल्द मैं संत कबीर नगर रोडवेज डिपो की स्थापना करवाने का प्रयास करूंगा|
Facebook Comments