Monday 15th of September 2025 05:00:04 PM

Breaking News
  • हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाये |
  • ओली ने पद से हटने के बाद दिया पहला बयान ,बोले- भारत विरोधी रुख के कारण ही मेरा यह हाल हुआ |
  • अयोग्य 97 लाख वाहनों को कबाड़ में बदलने से मिलेगा 40,000 करोड़ रूपये जीएसटी- गडकरी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Aug 2022 6:22 PM |   445 views

आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगरपालिका परिषद, देवरिया द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली

देवरिया-आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज  प्रातः 7:00 बजे से नगरपालिका परिषद, देवरिया द्वारा “तिरंगा रैली निकाली गयी। जिसकी अगुवाई नगरपालिका देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/ प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय देवरिया  कुँवर पंकज व नगरपालिका देवरिया के अधिशासी अधिकारी  रोहित सिंह ने की।
 

तिरंगा रैली नगरपालिका रोड, तहसील चौक, अमन गेट स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, जलकल रोड व पोस्टमार्टम चौराहा होते हुए कचहरी चौराहा स्थित शिव मन्दिर से राघव नगर, रामलीला मैदान होते हुए मालवीय रोड, सुभाष चौक पर समाप्त हुई। अमन गेट, जलकल गेट व पोस्टमार्टम चौराहा पर स्थानीय सभासद द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली के प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया गया।

 
पोस्टमार्टम चौराहा स्थित चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा व सुभाष चौक पर स्थित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का  अध्यक्ष नगरपालिका  अलका सिंह व सभासदगणों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
 
इस तिरंगा रैली का आकर्षण पालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों, पालिका द्वारा संचालित इन्दिरा गांधी बालिका इण्टरमीडिएट कॉलेज के शिक्षण-शिक्षणेत्तर कर्मियों व कॉलेज की सात सौ बालिकाओं के हाथों में लहराता तिरंगा व भारत माता की जय व “वन्दे मातरम् का उद्घोष लोगों को रोमांचित कर रहा था।
 
सुभाष चौक पर रैली के समापन पर पालिका अध्यक्ष  अलका सिंह ने रैली में प्रतिभाग कर सफलतापूर्वक समापन के लिए जिला व पुलिस प्रशासन एवं रैली में प्रतिभाग करने वाले पालिका के सभासदगणों एवं पालिका के अधिकारियों/कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “निश्चित रूप से हम सौभाग्यशाली है कि हम सब मिलकर आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी कर रहें है। हम मोदी  एवं योगी  के सफल नेतृत्व में उनके संकल्पों को पूरा करने हेतु कटिवद्ध है। हमारा प्रयास रहे कि आज से  17 अगस्त तक के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा लहराये कोई भी घर तिरंगा से वंचित न रह जाए।
 
तत्पश्चात् संस्कृति विभाग उ०प्र० व नगरपालिका देवरिया के सौजन्य से टाउनहाल स्थित ऑडिटोरियम में आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 
कार्यक्रम का संचालन इन्दिरा गाँधी इण्टरमीडिएट कॉलेज के संगीत अध्यापक  राम प्रताप सिंह चौहान ने किया। गोरखपुर के लोक गायक मनोज मधुर ने देशभक्ति गीत गाकर दर्शकों को रोमांचित कर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
 
इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  कुँवर पंकज, जिला युवा अधिकारी  विकास तिवारी व पालिका के सभासदगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 
तिरंगा रैली में पालिका के सभासद  सेराज अहमद,  आशीष गुप्ता,  अजय कुमार गुप्ता, श्याम सुन्दर कन्नौजिया, लीलावती विश्वकर्मा,  अजय सिंह,  वीरेन्द्र सिंह,  नित्यानन्द पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह,  रमेश वर्मा,  आशुतोष तिवारी,  विनय सिंह, दिनेश शुक्ला,  अरूणेश उर्फ मुन्ना राय व सभासद प्रतिनिधि  बंटी जायसवाल, पिन्टू सिंह, मुन्ना सिंह व नन्हे पासवान के साथ-साथ पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों में जयराम यादव (सहायक अभियन्ता सिविल),  परमानन्द मिश्रा (सहायक अभियन्ता जल),  नलिनी सिंह (प्रधानाचार्य) इ०ग० बा०ड०कालेज, नीरज शुक्ला (प्रधानाध्यापक) शि०म०मा०विद्यालय.  श्रद्धानन्द  राजीव कुमार शुक्ला,  राज प्रताप सिंह,  दीपक पति तिवारी, विनय कुमार सिंह, आदर्श त्रिपाठी,  हिमांशु गुप्ता,  काशीनाथ पाण्डेय,  मनोज कुमार,  राकेश गौड़, पवन मणि,  कनक बिहारी कुशवाहा, मो० जियाउर्रहमान,  मनोज कुमार चौरसिया,  प्रभास मिश्रा,  मनीष श्रीवास्तव डी०सी० एस०बी०एम०.  अभिषेक त्रिपाठी, अभिषेक शाही, शादिक, रोहित सिंह व  जकीउल हक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Facebook Comments