Wednesday 21st of October 2026 09:18:44 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Aug 2022 5:51 PM |   923 views

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने कुल 6 नमूने किए एकत्रित

देवरिया- सहायक आयुक्त (खाद्य)-ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया रमेश चन्द्र पाण्डेय  ने बताया है कि रक्षाबंधन के त्यौहार पर जन सामान्य को शुध्द  एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ जिसमें मिठाइयां व अन्य पदार्थ भी सम्मिलित हैं, को उपलब्ध कराने के लिए आयुक्त  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी  द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अभियान के दूसरे दिन आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देवरिया की टीम ने कुल 6 नमूने एकत्रित किए।
 
बिस्तृत विवरण में टीम प्रथम द्वारा शिव शक्ति मिष्ठान भंडार की विनिर्माणशाला, जो कि इंदिरा नगर में स्थित है, का निरीक्षण करते हुए प्राप्त कमियों हेतु सुधार सूचना की अनुशंसा जारी की गई तथा वहां पर तैयार हो रहे बूंदी मिठाई एवं कलाकंद का नमूना संग्रहित किया गया तथा सीसी रोड पर बाबा मिष्ठान भंडार से छेना मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया। 
 
इसी क्रम में द्वितीय टीम के द्वारा भलुअनी बाजार के शुभम  मिष्ठान भंडार से 5 किलो खोया तथा 3 किलो छेना जिसका कुल मूल्य 2700 था,  जो मानव उपभोग हेतु उपयुक्त नहीं था , विनष्ट  कराया गया और गड्ढा खोदकर गडवा दिया गया, और संग्रहित बूंदी प्रीमिक्स का नमूना एकत्रित किया गया तथा सलेमपुर से बाबा ब्रांड रसगुल्ले के प्रीमिक्स का नमूना एकत्रित किया गया तथा भलुवनी  बाजार से ही पनीर का नमूना एकत्रित किया गया।
 
लगातार चल रहे अभियान से खाद्य विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही प्रथम टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवेंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी सम्मिलित थे |
 
द्वितीय टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष मल्ल  व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर सुभेस  कुमार सम्मिलित थे, यह अभियान कल तक चलेगा।
Facebook Comments