Tuesday 7th of April 2026 11:31:51 PM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Apr 2026 8:56 PM |   13 views

राष्ट्रीय समानता दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौपा

देवरिया -आज राष्ट्रीय समानता दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट 2026 के समर्थन में हजारों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया।ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगम स्वरूप कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। इसी क्रम में यूजीसी द्वारा 13 जनवरी 2026 को जारी किए गए रेगुलेशन का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई।
 
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह रेगुलेशन उच्च शिक्षा संस्थानों—विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों—में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त करने, एससी/एसटी/ओबीसी छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने तथा वास्तविक समानता स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
 
प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14, 15 एवं 17 के तहत समानता का अधिकार सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है और यह रेगुलेशन उन्हीं मूल्यों को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि यह कदम समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा तथा रोहित वेमुला और पायल तड़वी जैसे दुखद मामलों की पुनरावृत्ति को रोकने में सहायक सिद्ध होगा।
 
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ वर्गों द्वारा किए जा रहे विरोध को नजरअंदाज करते हुए इस रेगुलेशन को पूर्ण रूप से लागू किया जाना चाहिए तथा यदि किसी स्तर पर कोई अवरोध या न्यायालयीन स्थगन (स्टे) है तो उसे हटाकर तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
 
अंत में प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि इस ज्ञापन को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं यूजीसी को अग्रसारित करते हुए रेगुलेशन के शीघ्र एवं पूर्ण कार्यान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
 
राष्ट्रीय समानता दल ने आशा व्यक्त की कि सरकार सामाजिक न्याय के इस महत्वपूर्ण विषय पर सकारात्मक एवं त्वरित निर्णय लेगी। इस अवसर पर श्री कृष्ण कुशवाहा,रामज्ञानी आर्य,विजय कुमार,सुदामा ,मोतीलाल,हरिनारायण कुशवाहा,अशोक कुमार, आदित्य मौर्य,हरिशंकर मौर्य,एड प्रेमचंद,ओमप्रकाश ,रामसागर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Facebook Comments