ताजमहल से भी पुराना है ,लक्ष्मी नारायण मंदिर
आगरा -ताजमहल से सटे एक प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण भगवान का मंदिर है , जो मनोकामना पूर्ण मन्दिर है ।
इस मंदिर की विशेषता यह है कि यह मंदिर ताजमहल से भी पुराना है । यमुना तट पर पर स्थित है । वर्तमान में आप इस मंदिर को यमुना ब्रिज से भी देख सकते हैं ।
प्रत्येक वर्ष की तरह 9 मार्च 2026 को कुशवाह समाज समिति द्वारा शोभा यात्रा एवं होली समारोह का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें दूर -दूर से लोग शामिल होते है ।भक्त गण प्रसाद पाकर हर्ष का अनुभव करते हैं । उक्त जानकारी मंदिर के अध्यक्ष अजीत कुशवाह ने दिया।
Facebook Comments
