कृषक की बिना लिखित सहमति के पर्ची डिग्रेड कर गन्ना तौल करना अनुचित
लखनऊ:प्रदेश की कुछ चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों को निर्गत गन्ना आपूर्ति पर्ची पर अंकित प्रजाति को डिग्रेड कर गन्ना खरीद करने की जानकारी संज्ञान में आई है। इसकी शिकायत विभागीय टोल फ्री नम्बर पर भी प्राप्त हुई हैं। किसानों की लिखित सहमति के बिना गन्ना पर्ची डिग्रेड कर गन्ना तौल करने वाली चीनी मिलों के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।इस संबंध जिला एवं परिक्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि डिग्रेड कर गन्ना तौल करने संबंधी प्रकरण में विधिमान्य व संगत नियमों के अनुरूप जाँच कराकर यह सुनिश्चित किया जाये कि किसान द्वारा लाये गये गन्नें को चीनी मिल द्वारा डिग्रेड वैरायटी में परिवर्तित कर गन्ना आपूर्ति करने के लिए किसान की लिखित सहमति अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाये तथा चीनी मिलें किसान द्वारा आपूर्ति हेतु लाये गये गन्ने को कदापि वापस न करें, बल्कि किसानों को सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए लिखित सहमति के उपरांत ही चीनी मिलें तौल की कार्यवाही करें।
इस संबंध में कृषकों से अपील है कि गन्ना आपूर्ति के समय डिग्रेड वैरायटी में परिवर्तित करनें संबंधी किसी प्रकार की समस्या होने पर विभागीय टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800 121 3203 पर दर्ज करा सकते हैं।
Facebook Comments
