Monday 13th of April 2026 04:15:34 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2026 7:18 PM |   102 views

खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण- राकेश

कुशीनगर-बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी “खेल महाकुंभ” दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह 2026 का उद्घाटन आज हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूज्य भदंत ज्ञानेश्वर जी के चित्र पर पुष्पांजलि करके समारोह का औपचारिक प्रारंभ किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा एवं दो बार की अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता की चैंपियन रही| अमृता कुमारी ने मशाल ज्योति ले कर क्रीड़ा परिसर का चक्कर लगाया एवं सभी प्रतिभागियों को खेल – भावना की शपथ दिलाई।

इसके पश्चात महाविद्यालय की एन.एस. एस. इकाई ने स्वयंसेविका नित्या कुमारी के नेतृत्व में मार्च पास्ट निकाला। मार्चपास्ट में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के साथ साथ सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ने खिलाड़ियों को उद्बोधित करते हुए बताया कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मोबाइल स्क्रीन पर अत्यधिक समय बिताने वाले युवा पीढ़ी के लिए पढ़ाई एवं अन्य कार्य के साथ साथ खेल कूद एवं आउटडोर एक्टिविटीज में हिस्सा लेना स्वस्थ रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है जिसके द्वारा ही हम स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार कर सकते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हॉकी कोच जवाहर लाल सिंह रहे।

प्रथम दिन की प्रतियोगिताओं में 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन गोंड, कृष्णा सिंह एवं अजय प्रसाद तथा बालिका वर्ग में प्रीति सिंह, सेजल चौरसिया, व साक्षी गुप्ता क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहें।
 
200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राहुल कुमार गौतम प्रथम, सचिन गोंड द्वितीय एवं आलोक यादव तृतीय स्थान पर तथा बालिका वर्ग में लक्ष्मी कुमारी प्रथम, निशा सिंह द्वितीय एवं पिंकी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
 
गोलाक्षेपण प्रतियोगिता में बालक वर्ग में दीपक मद्धेशिया, धन्नू बरनवाल, रोहित राजभर तथा बालिका वर्ग गोलक्षेपण में अमृता कुमारी, कालिंदी गुप्ता व नीलू यादव क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। चक्काक्षेेपण बालकवर्ग में धन्नू बरनवाल, आलोक यादव एवं करन कुमार राव तथा बालिका वर्ग में अमृता कुमारी रानी शर्मा एवं निशा सिंह क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। 
 
लंबी कूद बालिका वर्ग में साक्षी गुप्ता, नेहा गुप्ता, दीपा कुंवर तथा बालक वर्ग में अनमोल चौहान, कृष्णा सिंह व मोहित गोंड कर्मचारी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। रस्साकसी बालकवर्ग में कला संकाय की टीम विजेता एवं विज्ञान संकाय भवन की टीम उपविजेता रही। त्रिकूद बालक वर्ग में गोल्डन एवं बालिका वर्ग में निशा सिंह विजेता रहीं।
 
महाविद्यालय के कर्मचारी वर्ग गोलाक्षेपण महिला वर्ग में दुर्गा द्विवेदी प्रथम, अनीता सिंह द्वितीय एवं पूनम सिंह तृतीय स्थान तथा तृतीय श्रेणी कर्मचारी वर्ग में कृष्ण कुमार सिंह, संजय गोंड, माधवेंद्र प्रताप सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पुरुष वर्ग में प्रफुल्ल चंद्र गोंड, विजय शर्मा भीम एवं मंजीत पासवान क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। कर्मचारी वर्ग की 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में मंजीत पासवान प्रथम, राज किशोर द्वितीय एवं अवनीश यादव तृतीय स्थान पर रहे।
 
क्रीड़ा समारोह के संयोजक राकेश कुमार सोनकर ने बताया कि अगले दिन 26 फरवरी को भी 100 मीटर दौड़, म्यूजिकल चेयर, रस्साकसी कर्मचारी वर्ग, रस्साकसी बालिका वर्ग, भाला क्षेपण सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
 
इस अवसर पर डॉ राकेश चतुर्वेदी, डॉ रितेश सिंह, डॉ अजय मिश्र, डॉ विनोद सिंह समेत बड़ी संख्या शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments