वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में जनपद के कुल 2953 लाभार्थियों को दिया गया विभिन्न योजनाओं का लाभ
कुशीनगर- प्रभात सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन जनपद न्यायालय परिसर में 22-02-2026 को किया गया, जिसका शुभारम्भ संजीव कुमार त्यागी, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इफराक अहमद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, वंदिता श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी, विजय कुमार वर्मा-II, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रेम कुमार राय, अपर जिलाधिकारी, चन्द्र प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी, सिद्वार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर आनन्द प्रकाश-।।।, विशेष न्यायाधीश एस०सी०/एस०टी० एक्ट, परमेश्वर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सत्यपाल सिंह प्रेमी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दिनेश कुमार-II, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मयंक प्रकाश, सिविल जज (एस०डी०), कसया-कुशीनगर, रामेश्वर दयाल, सिविल जज (एस०डी०)/एफ०टी०सी०, भुवन, सिविल जज (एस०डी०)/एफ०टी०सी०, अजीत कुमार मिश्र, सिविल जज (जू०डि०), शान्तनु तनवार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुनन्दन गोयल, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, शिरीश पटेल, सिविल जज (जू०डि०) कसया, विवेक प्रजापति, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, श्रीमती ज्योत्सना नागवंशी, सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी०-। कुशीनगर स्थान पडरौना एवं अरुण कुमार पाण्डेय ग्राम्य विकास अधिकारी, डाॅ० रामजियावन मौर्या जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आलोक कुमार प्रियदर्शी पंचायती राज अधिकारी, पियुष कुमार सिंह, ग्राम्य विकास अधिकारी, श्रवण कुमार सिंह अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, डा० मेनका, जिला कृषि अधिकारी, ए०के० दूबे आई०सी०डी०एस०, श्रवण कुमार गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक, डा० ए०के० सिंह, पशुपालन विभाग, सन्तोष कुमार, एल०डी०एम० विभाग आदि सहित 40 से अधिक विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे एवं जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, पडरौना कुशीनगर के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री नागेन्द्र पति त्रिपाठी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सीय जाँच शिविर लगाया गया। मेगा शिविर के अवसर पर बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगभग 50 महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया। जिला ग्राम्य विकास विभाग द्वारा ग्रामीण आवास योजना के अन्तर्गत 5 लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान किया गया।
जिला उद्योग प्राेत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र कुशीनगर के द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत छः लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री युवा उदमी विकास अभियान योजना के तहत दो लाभार्थियाें को पाॅच-पाॅच लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा स्कुली छात्राओ को साईकिल प्रदान किया गया। जिला दिव्यांग विभाग की ओर से छः लाभार्थियो को फोल्डिंग व्हीलचेयर व चार लार्भार्थियों को स्मार्ट केन उपकरण प्रदान किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा तीन लाभार्थियों को मछली पालन के सम्बन्ध में योजना का लाभ दिया गया। पशुपालन विभाग द्वारा पाॅच लाभार्थियों को नन्द बाबा दुग्ध मिशन योजना, भेड़ पालन व बकरी पालन के सम्बन्ध में योजना का लाभ प्रदान किया गया।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा दस बच्चाे को पूर्वदशम छात्रवृत्ति का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा केसीसी ऋण योजना के तहत 241000 का चेक प्रदान किया गया, वेतन भोगी सोसाइटी के एक लाभार्थी को 130000 का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार जनपद के कुल 30 से अधिक विभागों द्वारा 41 से अधिक योजनाओं के अन्तर्गत कुल 2953 लाभार्थियों को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के पूर्व विभिन्न विभागाें द्वारा जनपद के लगभग 756 ग्राम पंचायतों में लघु शिविरों का आयोजन करके कुल 321117 लाभार्थियों को चिन्हित कर विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है।
Facebook Comments
