By :
Nishpaksh Pratinidhi
| Published Date :
14
Feb
2026
7:25 PM
| 32 views
सलेमपुर-राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के सातवें दिन विशेष शिविर का समापन आज हो गया |शिविर 8 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 14 फरवरी 2026 तक चला।
शिविर की प्रथम दिन शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश कुमार ने किया। सरस्वती वंदना अंकिता और सानिया द्वारा किया गया| अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर किया गया|
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। अंकिता और सानिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पहले दिन के उद्घाटन सत्र के व्याख्यान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इसकी स्थापना 24 सितंबर 1969 को हुआ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा हम छात्रों में सामुदायिक सेवा व जिम्मेदारी विकसित करना होता है जब तक हमारे अंदर कर्तव्य की भावना विकसित नहीं होगी तब तक हम सब के अंदर भाईचारे का विकास नहीं होगा। इसका ध्येय वाक्य मैं नहीं आप है। इससे स्पष्ट होता है कि राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्णता देश के हित में समर्पित है शिविर के दूसरे दिन महाविद्यालय के समाजशास्त्र के प्रो. डॉक्टर कमला यादव ने साइबर अपराध से संबंधित व्याख्यान में कहा कि आज डिजिटल युग में हमें कोई भी वीडियो फोटो मैसेज आदि को बनाते हुए या भेजते हुए यह जरूर ध्यान रखना चाहिए की उससे कहीं हमारी निजता का हनन तो नहीं हो रहा।
शिविर के तीसरे दिन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्राध्यापक प्रदीप कुमार ने भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति में विरोधाभास है जहां एक ओर शिक्षा और राजनीति में आगे पहुंच रही हैं वहीं दूसरी ओर घरेलू हिंसा और सुरक्षा कारणों से चुनौती बनी हुई है।
शिविर के चौथे दिन प्रो डॉ. जनार्दन ने भारतीय परंपरा और मूल्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों को गहनता के साथ समझना होगा| इसके बिना हम अपने राष्ट्र का संपूर्ण विकास नहीं कर सकते । मूल्यों को परिभाषित करते हुए कहा कि धर्म के सत्य,तप, दया और दान मुख्य रूप से चार अंग हैं आज के समाज को इन्हीं को धारण करने की नितांत आवश्यकता है।
शिविर के पंचम दिन कृषि विज्ञान केंद्र महुआ बारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मांधाता और डॉक्टर कमलेश मीणा ने अपने संबोधन में कहा की मिलेट्स आज के युग में विशेष रूप से लाभकारी होते हुए स्वास्थ्य कर है आज लोग विभिन्न प्रकार के गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं जिसका मुख्य कारण आज का खान-पान है।
शिविर के छठे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर से डॉ. की टीम ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए, खानपान पर ध्यान देना चाहिए। शारीरिक कमजोरी का सबसे बड़ा कारण खान- पान और स्वस्थ जीवन के शैली का अभाव है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस में सेवारत अभिषेक सिंह ने सेविकाओं को जागरुक करते हुए कहा कि आज सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए 1090, 108, 112 आदि नंबर पर कॉल करके महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान कर सकती हैं | यह सेवाएं 24 घंटे निशुल्क है। साइबर अपराध के संबंध जन जागरूकता को भी अपनाने के लिए उन्होंने आह्वान किया।
शिविर के समापन समारोह में मुख्य अतिथि हिंदुस्तान समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश दुबे रहे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और मंच आसीन अतिथिगण ने स्वयंसेविका ऑन को राष्ट्रीय सेवा योजना के विषय में और विस्तृत जानकारी देते हुए उनसे आह्वान किया कि आप सभी परिवार समाज और राष्ट्र को विकसित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।