दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न
सलेमपुर-राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में 29.01.2026 को दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया |जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश कुमार थे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद सानिया और सृष्टि दोनों छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मंचासिन अतिथियों प्रो हरीश कुमार, प्रो योगेंद्र सिंह , कमला यादव, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ जनार्दन झा उपस्थित थे। मंचासिन अतिथियों का स्वागत बैज लगा कर किया गया|जिसमें क्रीड़ा प्रभारी डॉ योगेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि प्रो हरीश कुमार को बैज लगा कर सम्मानित किया । इसके बाद डॉ जनार्दन झा ने क्रीड़ा प्रभारी डॉ योगेंद्र सिंह को बैज लगा कर सम्मानित किया । इसी प्रकार विशिष्ट अतिथियों को भी बैज लगा कर सम्मानित किया गया। इसके बाद कर्मचारियों को बैज लगा कर सम्मानित किया गया। पुनः सानिया और सृष्टि के द्वारा मंचासिन अतिथियों के लिए गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह डॉ जनार्दन झा ने क्रीड़ा प्रतियोगिता से संबंधित सामान्य शिष्टाचार को छात्राओं में प्रचारित किया।
पुनः क्रीड़ा प्रभारी डॉ योगेंद्र सिंह द्वारा दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी गई।
मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हरीश कुमार के द्वारा क्रीड़ा शपथ दिलाते हुए क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभ आरंभ किया गया।दिनांक 30.1.2026 को दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल समापन किया गया जिसके मुख्य अतिथि भी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हरीश कुमार थे। 30 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्राध्यापक कर्मचारी और छात्राओ ने दो मिनट का मौन रखा और बापू जी को श्रद्धांजलि दी।
29 जनवरी 2026को क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर दौड़ लंबी कुद भाला फेंक चक्र फेक आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमे लंबी कुद प्रतियोगिता में अंकिता यादव प्रथम स्थान शीबा खातून दूसरा स्थान और किरन यादव तीसरे स्थान पर रही। भला फेक के अंतर्गत अंकिता यादव प्रथम स्थान पल्लवी पटेल दूसरे स्थान और आफ्शा खातून तीसरे स्थान पर रही |
चक्र प्रक्षेप प्रतियोगिता में शिवानी यादव प्रथम स्थान,किरन यादव द्वितीय स्थान और हेवंती तृतीय स्थान पर रही |गोला प्रक्षेप प्रतियोगिता में शिवानी यादव प्रथम स्थान मुस्कान खातून द्वितीय और अंकिता यादव तृतीय स्थान पर रही |
Facebook Comments
