Sunday 22nd of March 2026 05:28:29 PM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Jan 2026 7:04 PM |   95 views

अमेठी बाजार से 3 बालिकाएं बाल श्रम से कराई गई मुक्त

अमेठी- शासन के निर्देशानुसार बच्चों के दुर्व्यापार एवं बाल श्रम से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद में “आपरेशन रक्षा” अभियान 16 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक संचालित किया गया। इसी क्रम में आज 30 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी संजय चौहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
 
अभियान के अंतर्गत पुलिस विभाग, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) तथा मानव तस्करी रोधक इकाई (एएचटीयू) की संयुक्त टीम द्वारा जनपद अमेठी के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अमेठी बाजार का निरीक्षण किया गया, जहां कुछ प्रतिष्ठानों/दुकानों पर नाबालिग बालक-बालिकाओं से कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई।
 
जांच में 03 बालिकाएं बाल श्रम में लिप्त पाई गईं। कार्रवाई के दौरान संबंधित बालिकाओं के माता-पिता को बाल श्रम न कराने की सख्त हिदायत दी गई तथा उनसे भविष्य में बाल श्रम न कराने का संकल्प भी कराया गया। साथ ही अभिभावकों को बालिकाओं की उचित शिक्षा सुनिश्चित कराने हेतु प्रेरित किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों के संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में बाल मजदूरी न कराने के निर्देश दिए गए।
 
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान द्वारा भविष्य में बाल श्रम कराए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित के विरुद्ध बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त अभियान में अध्यक्ष/सदस्य, बाल कल्याण समिति अमेठी, संबंधित थानों की पुलिस टीम, एएचटीयू अमेठी एवं चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) अमेठी की टीम उपस्थित रही।
 
Facebook Comments