16 वाहनों का चालान
कुशीनगर-राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी-2026 के अंतर्गत आज जनपद कुशीनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के तहत ए०आर०टी०ओ० कुशीनगर मो० अजीम एवं यात्री/मालकर अधिकारी बलवन्त सिंह द्वारा जनपद में संचालित बस एवं ट्रक यूनियनों तथा भीड़-भाड़ वाले प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान वाहन चालकों को रात्रि में हेडलाइट के हाई बीम एवं लो बीम के सही प्रयोग, लेन ड्राइविंग तथा सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मामलों में प्रवर्तन की कार्रवाई करते हुए एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) एवं सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कर कुल 16 वाहनों का चालान किया गया।
इसके अतिरिक्त परिवहन निगम के कसया डिपो में संचालित बसों में रिफ्लेक्टिव टेप एवं फॉग लाइट मानकों के अनुरूप लगे होने की जांच की गई। मौके पर उपस्थित आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
उक्त अभियान में परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments
