Sunday 22nd of March 2026 07:14:27 PM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jan 2026 8:05 PM |   128 views

मेंहदी और गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सलेमपुर-आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में मेंहदी और गीत गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हरीश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ कमला यादव और जनार्दन झा थे।

पहले मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें प्रिया गुप्ता बी,ए षष्ठ सेमेस्टर प्रथम स्थान खुशी मोनी सिंह बी ए षष्ठ सेमिस्टर ने सयुक्त रूप से द्वितीय स्थान दीपांशी शिखा बी ए द्वितीय सेमेस्टर ने सयुक्त रूप से तृतीय स्थान और नीशू सलोनी बी ए चतुर्थ सेमिस्टर ने सयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की सभी छात्राओं ने प्रतिभागी छात्राओं का ताली बजा कर उत्साहवर्धन किया। 

इसके बाद गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शिवानी यादव बी ए चतुर्थ सेमिस्टर ने प्रथम स्थान निशु कुशवाहा बी ए चतुर्थ सेमिस्टर ने द्वितीय स्थान खुशी परवीन बी ए चतुर्थ सेमिस्टर ने तृतीय स्थान और अंकिता यादव बी ए चतुर्थ सेंटर ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
 
महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेंहदी प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राएं एक अलग हुनर प्राप्त करती है और यह हुनर उनके जीवन में हमेशा ही काम आता है।
 
समाजशास्त्र के आचार्य डॉ कमला यादव ने कहा कि मेंहदी प्रतियोगिता एक ऐसी प्रतियोगिता है जो महिलाओं में  कूट- कूट कर भरी रहती है उसको यहां पर वे  छात्राएं निखारती और सवारती है।
 
समारोह डॉ जनार्दन झा ने कहा कि गीत संगीत हमारे जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसके बिना जीवन में अधुरापन रहता है। छात्राओं में गीत संगीत के प्रति रुझान से यह पता चलता है कि छात्राओं में अत्यधिक उत्साह है।
 
इस अवसर पर  महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण ,कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहे ।
 
 
Facebook Comments