Sunday 22nd of March 2026 02:15:32 AM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jan 2026 7:20 PM |   326 views

संविदा चालक भर्ती हेतु आवेदन 28 जनवरी से, देवरिया डिपो में 57 पद रिक्त

देवरिया – सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल देव प्रसाद ने बताया कि देवरिया डिपो में संविदा चालक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से प्रारंभ की जा रही है। वर्तमान में डिपो में संविदा चालकों के कुल 57 पद रिक्त हैं, जिन पर भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बसों की उपलब्धता के अनुसार पदों की संख्या में वृद्धि या कमी की जा सकती है।
 
भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत निर्धारित तिथियों पर विभिन्न स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप का कार्यक्रम इस प्रकार है — पकहाँ बस स्टॉप (28 जनवरी), भवानीछापर बस स्टॉप (31 जनवरी), मेहरौना पेट्रोल पंप (03 फरवरी), भागलपुर हनुमान मंदिर चौराहा (06 फरवरी), सतरांव बस स्टॉप (10 फरवरी), महुआडीह चौराहा (13 फरवरी), बरांव चौराहा (17 फरवरी), खुखुंदू चौराहा (21 फरवरी) तथा भाटपाररानी तहसील के पास (25 फरवरी)।
 
इसके अतिरिक्त डिपो परिसर में प्रत्येक सोमवार को कार्यदिवस में भी संविदा चालक भर्ती हेतु कैंप आयोजित किया जाएगा।
 
संविदा चालक पद के लिए अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना ड्राइविंग लाइसेंस, न्यूनतम शैक्षिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण, आधार कार्ड, आयु 23 वर्ष 6 माह से कम न हो तथा लंबाई न्यूनतम 5 फुट 3 इंच होनी अनिवार्य है। साथ ही दो पासपोर्ट आकार के फोटो भी आवश्यक हैं।
Facebook Comments