Wednesday 4th of February 2026 07:49:45 AM

Breaking News
  • लोकसभा में भारी हंगामा ,कागज उछालने पर 8 सांसद निलम्बित |
  • नक्सल आतंक का काउंटडाउन शुरू ,सिर्फ 8 जिलों में सिमटा , संसद में नित्यानंद राय का दावा |
  • मेड इन इंडिया के लिए बड़ी जीत – वित्तमंत्री निर्मला ने दी बधाई,कहा- 18% टैरिफ से निर्यातकों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jan 2026 7:07 PM |   69 views

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

कुशीनगर -आज राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह जागरूकता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पडरौना ब्लाक के अन्तर्गत पाण्डेय देवरिया में और जिला स्टेडियम में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के द्वारा बालिकाओ के हितों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह को रोकना, गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व जानकारी, लिंग चयन निषेध बालिकाओ के लिये पोषण, मासिक धर्म स्वच्छता, शिक्षा और अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के सचिव प्रभात सिंह द्वारा दी गयी।

Facebook Comments