Thursday 5th of March 2026 09:41:32 PM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 29 Dec 2025 6:51 PM |   126 views

लार बाईपास मार्ग पर 30 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहेगा यातायात बंद

देवरिया -सलेमपुर–लार मार्ग के लार बाईपास हिस्से में सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 30 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक यातायात पूर्णतः बंद रहेगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता, निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, देवरिया ने दी।
 
उन्होंने बताया कि शासनादेश दिनांक 20 नवंबर 2024 के तहत सलेमपुर–लार एवं लार बाईपास मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस क्रम में चैनेज 7.300 से 9.300 (लार बाईपास) तक मार्ग को डिस्मेंटल कर ऊँचीकरण का कार्य कराया जाना है।
 
निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराने के लिए उक्त अवधि में मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में रामजानकी मार्ग, लार टाउन मार्ग तथा शहीद कैप्टन आयुष्मान सिंह मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।
Facebook Comments