Wednesday 4th of March 2026 04:43:22 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Dec 2025 8:53 PM |   192 views

कासगंज-मथुरा जं0 सवारी गाड़ी का 28 फरवरी तक अस्थाई रूप से गंगापुर सिटी तक मार्ग विस्तार

गोरखपुर- रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 55335/55336 कासगंज-मथुरा जं0-कासगंज सवारी गाड़ी का 28 फरवरी,2026 तक अस्थाई रूप से गंगापुर सिटी तक मार्ग विस्तार किया गया है।

फलस्वरूप विस्तारित मार्ग पर 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी 28 फरवरी,2026 तक कासगंज से 11.05 बजे प्रस्थान कर निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुये मथुरा जं0 से 15.20 बजे, भरतपुर से 15.55 बजे, बयाना से 16.25 बजे, हिन्डौन सिटी से 16.55 बजे तथा श्री महावीर जी से 17.07 बजे छूटकर गंगापुर सिटी 18.20 बजे पहुंचेगी। 
 
इसी प्रकार वापसी यात्रा में 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 28 फरवरी,2026 तक विस्तारित मार्ग पर गंगापुर सिटी से 19.00 बजे प्रस्थान कर श्री महावीर जी से 19.25 बजे, हिन्डौन सिटी से 19.37 बजे, बयाना से 20.05 बजे, भरतपुर से 20.40 बजे, मथुरा जं0 से 22.00 बजे, मथुरा कैण्ट से 22.12 बजे, हाथरस सिटी से 22.55 बजे, हाथरस रोड 23.04 बजे, सिकन्दरा राव से 23.30 बजे तथा मरहरा से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन कासगंज 00.30 बजे पहुंचेगी। 
 
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाये जायेंगे। 
Facebook Comments