Wednesday 4th of March 2026 06:04:04 AM

Breaking News
  • होली की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • ईरान बातचीत के लिए तैयार , ट्रम्प ने बंद किए दरवाजे ,कहा -अब बहुत देर हो चुकी है |
  • दुबई में फसें 164 महाराष्ट्रीयो के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे ,दो विशेष फ्लाइट से होगी घर वापसी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Dec 2025 7:26 PM |   140 views

रबी सीजन में गुणवत्तायुक्त कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिलेभर में छापेमारी

कानपुर नगर-रबी सीजन में कृषकों को गुणवत्ता युक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने हेतु शासन के आदेशानुसार जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में विभिन्न कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी हेतु तीन टीमें गठित की गईं, जिनका नेतृत्व क्रमशः उप कृषि निदेशक डॉ. आर.एस. वर्मा, जिला कृषि अधिकारी प्राची पाण्डेय तथा प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी आर.पी. कुशवाहा द्वारा सदर, नर्वल, घाटमपुर एवं बिल्हौर तहसीलों में किया गया।
 
उप कृषि निदेशक द्वारा तहसील सदर क्षेत्र में मेसर्स साईं कृषि केन्द्र, मेसर्स कृषि सहारा, मेसर्स साहू बीज भण्डार, मेसर्स उपकार बीज भण्डार तथा मेसर्स भारत सीड कम्पनी, सब्जी मंडी बादशाही नाका, कानपुर नगर से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने लिए गए।
 
जिला कृषि अधिकारी द्वारा सरसौल क्षेत्र के मेसर्स ओम कीटनाशक केन्द्र एवं श्री बालाजी कृषि रक्षा केन्द्र, भदासा रोड, महाराजपुर, सरसौल, कानपुर नगर से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने लिए गए। अभिलेखों में विभिन्न अनियमितताएँ पाए जाने पर चार डीलरों को नोटिस जारी की गई।
 
प्रभारी कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा बिल्हौर तहसील क्षेत्र में मेसर्स बी.एस. दमाडिया पेस्टीसाइड्स, नानामऊ तिराहा बिल्हौर; भोले बीज भण्डार, नानामऊ तिराहा बिल्हौर, मेसर्स बालाजी बीज भण्डार, चौबेपुर, मेसर्स विश्वनाथ कृषक सहायता केन्द्र, जी.टी. रोड, चौबेपुर, तथा मेसर्स कृष्णा बीज भण्डार, शिवली रोड, चौबेपुर, कानपुर नगर से संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने जांच हेतु लिए गए।
 
सभी रसायनों के नमूने जांच के लिए विभिन्न प्रयोगशालाओं को प्रेषित कर दिए गए हैं। प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
Facebook Comments