Saturday 7th of March 2026 09:51:02 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Nov 2025 7:04 PM |   252 views

महिला केवल घर नहीं संभालती ,वह पूरी दुनिया बदल सकती है-प्रो.हरीश

सलेमपुर -आज राजकीय महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो हरीश कुमार रहे।  

उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का अर्थ महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से बल्कि सामाजिक और मानसिक रूप से मजबूत करना है ।एक महिला केवल घर नहीं संभालती ,वह पूरी दुनिया बदल सकती है। उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना होगा । 
 
डॉ योगेंद्र सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना,उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में समान हिस्सेदारी सुनिश्चित करना है। 
 
डॉ कमला यादव ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-5 का उद्देश्य ही नारियों को सशक्त करना है । उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पीडन के प्रति जागरूक होकर पहल करके और अपनी स्थिति में बदलाव लाने के अवसरों का लाभ उठाकर खुद को सशक्त बनाना चाहिए। 
 
डॉ अभिषेक कुमार नोडल अधिकारी ने कहा कि नारी शक्ति केवल यही नहीं कि उन्हें पैसे से या आर्थिक रूप से मजबूत करे । बल्कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं को भी हमें लागू करना होगा। 
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं सभी छात्राएं उपस्थित रही।

 
Facebook Comments