Saturday 7th of March 2026 05:59:39 AM

Breaking News
  • बिहार की सियासत में नया अध्याय –नीतीश की विरासत संभले बेटे निशांत , जद यू में होगी एंट्री |
  • इंडिगो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर –मध्य पूर्व फ्लाइट्स पर 31 मार्च तक पायें फ्री कैंसल|
  • नेपाल में GEN-Z सरकार|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Oct 2025 6:32 PM |   362 views

जारी हुआ भावपूर्ण छठ गीत “आजु घरे अइहें छठी मइया

गोरखपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूरे पूर्वांचल में छठ मइया के भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। इसी क्रम में प्रसिद्ध लोकगायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव का नया छठ गीत “आजु घरे अइहें छठी मइया” रिलीज़ हुआ है, जो अपनी पारंपरिक धुन और भावपूर्ण प्रस्तुति के कारण श्रोताओं के बीच विशेष लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
 
इस गीत के शब्दों की रचना भोजपुरी के लोकप्रिय गीतकार सुभाष  यादव ने की है, जबकि संगीत संयोजन पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध संगीतकार के.के. सिंह ने किया है। गीत के वीडियो संपादन अमन चंद्रा द्वारा किया गया है और प्रस्तुति सहायक प्रदीप सिंह हैं।
 
डॉ. राकेश श्रीवास्तव की मधुर आवाज़ और लोकधुन की परंपरागत शैली में निहित यह भजन भक्ति, लोकसंस्कार और भावनात्मक अभिव्यक्ति का संगम है। यह गीत न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि भोजपुरी लोकसंगीत की समृद्ध परंपरा को भी पुनः जीवंत करता है।
 
 
 
Facebook Comments